फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप विधायक अमानतुल्लाह के समर्थकों ने जामिया नगर में की ताबड़तोड़ फायरिंग!

Sat, 27 Aug 2016 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमानतुल्लाह खान - फोटो : PTI
विज्ञापन
नई दिल्ली के जामिया नगर थाना इलाके में बृहस्पतिवार रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मौके पर 15 से 20 राउंड फायरिंग हुई है।
विज्ञापन
  हालांकि पुलिस तीन राउंड गोलियां चलने की बात कह रही है। पुलिस को मौके से तीन खोखे मिले हैं। जामिया नगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। शुक्रवार शाम तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था।
पुलिस के अनुसार मामूली कहासुनी के बाद बृहस्पतिवार रात को शाहीनबाग में फायरिंग हुई। सामाजिक कार्यकर्ता आसू खान ने आरोप लगाया है कि रात करीब आठ बजे मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ युवक आए और उनके कार्यालय के बाहर गोली चलानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

  हालांकि गोली लगने से कोई घायल नहीं हुआ। आसू खान ने विधायक अमानतुल्लाह खां के समर्थकों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। वहीं, विधायक अमानतुल्लाह ने मीडिया को दिए बयान में कहा है कि आसू खान ने उन्हें फंसाने के लिए खुद ही अपने ऊपर गोलियां चलाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें