फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद पहुंचे बिसाहड़ा के ग्रामीण, हाईकोर्ट में डाली जाएगी केविएट

Mon, 18 Jul 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
बिसाहड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोहत्या मामले में जिला न्यायालय के आदेश के खिलाफ इकलाख के परिजनों द्वारा हाईकोर्ट की शरण लेने की संभावनाओं के चलते ग्रामीण सोमवार को हाईकोर्ट में केविएट फाइल करेंगे, ताकि उनका भी पक्ष सुना जाए।
विज्ञापन


ग्रामीणों की तरफ से सूरजपाल केविएट डालेंगे। ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को इलाहाबाद पहुंच गया। संजय राणा का कहना है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने के बाद ही जिला न्यायालय में अर्जी दी गई थी। 

सुनवाई के बाद अदालत ने गोहत्या की रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया था। अगर इसके खिलाफ इकलाख के परिजन हाईकोर्ट जाते हैं तो वहां पर भी मजबूती के साथ मामले की पैरोकारी की जाएगी। 
विज्ञापन


मालूम हो कि गौतमबुद्ध नगर न्यायालय ने सूरजपाल की 156/3 की अर्जी पर गोहत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश जारचा पुलिस को दिए थे। न्यायालय के आदेश पर जारचा पुलिस ने इकलाख समेत परिवार के सात सदस्यों के खिलाफ गोहत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें