फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वार में छिपा रखी थी शराब, 236 पेटियों से भरा टैंकर पकड़ा

Sat, 16 Jul 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तावडू पुलिस ने एक आइसर केंटर में ज्वार के नीचे छुपाकर लाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आबकारी अधिनियत के तहत मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


खोरी चौकी इंचार्ज कृष्ण सिंह ने बताया की बृहस्पतिवार को एक आइसर केंटर में अवैध तरीके  से ज्वार के गठ्ठरों के नीचे शराब छुपाकर लाई जा रही थी। खोरी पुलिस की एक टीम ने खोरी नाके पर केंटर को चालक सहित पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि केंटर की जब जांच की तो उसमे 236 पेटियां शराब की बोतलें और 11128 पव्वे बरामद हुए हैं। पुलिस ने पकड़े गए केंटर चालक शंकर पुत्र रविन्द्र थाना बरादुरगढ़ जिला झज्जर के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें