फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में एके-47 से एक और वारदात की आशंका, तीन गैंग के पास प्रतिबंधित हथियार की सूचना

Sun, 14 Aug 2016 04:12 PM IST
मनोज कुमार/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद में भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर हमले में एके-47 के इस्तेमाल से गाजियाबाद ही नहीं बल्कि नोएडा पुलिस की नींद भी उड़ा दी है। चूंकि यहां भी कुछ गैंग के पास इस तरह के हथियार हैं, ऐसे में  पुलिस ने आशंका जताई है कि गौतमबुद्घनगर में भी इन अत्याधुनिक हथियारों से किसी दिन बड़ी वारदात को अंजाम दिया जा सकता है।
विज्ञापन


 दरअसल, गौतमबुद्घनगर में कई गैंगों में गैंगवार चल रही है। इसमें गैंग के सरगना अपने दुश्मन को खत्म करने के लिए नाइन एमएम की पिस्टल नहीं, बल्कि एके-47 जैसे अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

पुलिस सूत्राें की मानें तो जिले में भी कुछ बदमाशों के पास ऐसे हथियार होने की सूचना मिल रही है। सूत्रों की माने तो गौतमबुद्घ नगर में तीन प्रमुख गैंग है। उनकी आड़ में करीब चार से पांच गैंग और उभर रहे हैं।
विज्ञापन


इन सभी पर एके-47 जैसे एक-दो नहीं, बल्कि कई हथियार हैं और किसी भी वारदात को अंजाम देने से पहले वह ऐसे ही हथियारों की डिमांड करते हैं। पिछले दिनों एक गैंग के सरगना को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। उसके पास से काफी मात्रा में असलहा बरामद होने पर पुलिस भी दंग रह गई थी।

आईजी ने डाला डेरा

- फोटो : अमर उजाला
पहले बुलंदशहर में मां-बेटी से गैंगरेप और अब भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर हुए हमले से प्रदेश की पुलिस काफी दबाव में आ गई है। तेवतिया के हमलावरों का सुराग लगाने के लिए स्वयं आईजी सुजीत पांडे शनिवार सुबह से ही ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर एसटीएफ ऑफिस में डेरा डाले रहे।

उन्होंने अफसरों से करीब 4-5 घंटे तक पूरे मामले की जानकारी ली और उन्हें कई दिशा-निर्देश दिए। दरअसल, आईजी तेवतिया के हमलावरों की गिरफ्तारी हर हाल में इसी सप्ताह चाहते हैं, ताकि प्रदेश सरकार और पुलिस पर दबाव कम हो सकें।

ब्रजपाल तेवतिया पर जिस समय हमला किया गया। उस समय कुछ बदमाश फायरिंग कर रहे थे, जबकि उनके असिस्टेंट एके-47 मैगजीन और पिस्टल लोड करके उन्हें दे रहे थे। 

पुलिस सूत्रों की मानें तो बदमाशों ने ऐसी योजना बनाई थी, ताकि तेवतिया के लोगों को हमले का जवाब देने का मौका ही न मिले। इसलिए प्रत्येक हमलावर ने अपने लिए एक असिस्टेंट रखा था। कई बदमाश तो दोनों हाथों से पिस्टल चलाते हुए देखे गए।
विज्ञापन

गैंगवार में अत्याधुनिक हथियारों बेधड़क इस्तेमाल

ब्रजपाल तेवतिया पर हमला - फोटो : अमर उजाला
दादरी रेलवे फाटक पर सुंदर भाटी पर हुए हमले में कारबाइन का इस्तेमाल किया गया था। वहीं अनिल दुजाना के भाई जय भगवान की हत्या के लिए भी थर्टी कारबाइन से फायरिंग की गई थी।

सुंदर भाटी पर साहिबाबाद में विवाह समारोह में हुए हमले में भी एके-47 और कारबाइन से हमला किया गया था। वहीं मुजफ्फर नगर में बदमाश रॉबिन त्यागी की हत्या में एके-47 का इस्तेमाल किया गया था।

गत माह दादूपुर गांव में सपा प्रत्याशी बेवन नागर के घर पर भी एके-47 से हमला किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें