फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप करने में नाकाम हुआ मौसेरा भाई तो मार डाली बहन

Wed, 16 Mar 2016 06:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नहीं कर पाया रेप तो मार दी बहन - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
दुष्कर्म में विफल होने पर सगी मौसी के बेटे ने छात्रा की गला दबाकर हत्या कर दी। सोमवार रात छात्रा को घर में अकेले पाकर उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस से बचने के लिए शव घर के पास खाली प्लॉट में छिपा दिया।
विज्ञापन


शक होने पर छात्रा की मां ने ग्रामीणों की मदद से उसे मंगलवार को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। औरेया निवासी महिला कुलेसरा में एक कॉलोनी में रहती है।

वह एक कंपनी में काम करती है। पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। उसका इकलौता बेटा घर पर ही रहता है। बेटी बरौला के एक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी।
विज्ञापन

सोमवार को अनिल मौसी के घर आया था

आरोपी मौसेरा भाई - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
महिला की बहन मंडावली दिल्ली में रहती है। उसका बेटा अनिल यादव 12वीं का छात्र है। वह दो बार फेल हो चुका है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को अनिल मौसी के घर आया था।

घर पर महिला का बेटा था, जिसे अनिल ने अपने घर मंडावली भेज दिया, जबकि उसकी मौसी काम पर चली गई। शाम को स्कूल से छात्रा जब घर लौटी तो अनिल वहां मिला।

थोड़ी देर बातचीत के बाद अनिल उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। उससे दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा के विरोध करने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

बेटी के साथ आरोपी ने छह माह पहले भी छेड़छाड़ की थी

मौसेरी बहन की कर दी हत्या - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
रात में 9 बजे महिला कंपनी से वापस घर लौटी तो अनिल ने कहा कि छात्रा सहेली के घर गई है। सुबह शक होने पर महिला ने गांव वालों को बुला लिया। युवक डरकर भागने लगा तभी लोगों ने उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस पूछताछ में छात्रा की मां ने बताया कि बेटी के साथ आरोपी ने छह माह पहले भी छेड़छाड़ की थी, लेकिन समाज में बदनामी के भय से मामले को खत्म कर दिया था। यही वजह रही कि आरोपी की हिम्मत बढ़ गई। उसकी हरकतें बढ़ती चली गई।

आरोपी ने मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक अनिल की निशानदेही पर खाली प्लॉट से शव बरामद कर लिया। शव का पोस्टमार्टम करा लिया है, जिसमें गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। आरोपी ने पूछताछ में हत्या की बात कुबूल की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें