नोएडा के कुछ बैंकों में गड़बड़झाला शुरू हो गया है। 30 से 40 फीसदी कमीशन लेकर रुपये दिए जा रहे हैं। इसी तरह के मामले शहर और देहात की कई बैंक शाखाओं में सामने आए हैं। उधर, जिलाधिकारी ने इस तरह की शिकायत मिलने पर संबंधित बैंक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है, लेकिन इसका सबूत देना होगा।
दरअसल, काला धन और भ्रष्टाचार को कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजार और पांच सौ रुपये के नोट बंद कर दिए। इससे बहुत से लोगों की मोटी रकम जो घर पर रखी थी वह खराब होने के कगार पर है।
अब ऐसे लोगों ने अपने रुपयों को खराब होने से बचाने के लिए कमीशन का उपाय निकाल लिया है। कई बैंक अफसरों से मिलकर 30 फीसदी तक कमीशन देकर हाथोंहाथ रुपये दिए जा रहे हैं।