फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में अधिवक्ता को पीटकर किया घायल

Tue, 05 Apr 2016 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
fight
विज्ञापन
सोमवार को तहसील पर करीब एक दर्जन लोगों ने जिला परिषद चुनाव में पराजित प्रत्याशी के अधिवक्ता भाई को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल का कहना है कि जिला परिषद के वार्ड नंबर 23 से जिला पार्षद बनी अजरूननिशा के सर्टिफिकेट को फर्जी बताते हुए उन्होंने शिकायत उच्चाधिकरियो से की हुई है। सोमवार को इस मामले की डीआरओ नूंह कार्यालय में जांच होनी थी।
विज्ञापन


गांव बीसरू निवासी वाजिदा जिला परिषद का चुनाव लड़ी थीं और हार गई थीं। वाजिदा के भाई ऐडवोकेट फखरुद्दीन सोमवार को पुन्हाना तहसील पर अपने कार्यालय पर काम कर रहे थे। आरोप है तभी करीब एक दर्जन लोग वहां पहुंचे और फखरुद्दीन को तब तक पीटते रहे, जब तक वह बेहाश नहीं हो गए। बाद में लोगों ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मांडीखेडा के अल-आफिया अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस पीड़ित का बयान लेने में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

घायल फखरुद्दीन ने बताया कि हाल के जिला परिषद चुनाव में मेवात उसकी बहन वाजिदा और गांव की ही अजरूननिशा ने चुनाव लडा था। चुनाव में अजरूननिशा जीत गई। फखरुद्दीन का कहना है कि आरटीआई के जरिये जब उसे पता चला कि उसके सर्टिफिकेट फर्जी हैं। इसकी शिकायत उसने उच्चाधिकारियों से की थी।
विज्ञापन


शिकायत करने के बाद उसे कई बार जान से मारने मिल चुकी है। फखरुद्दीन का कहना है कि आज सर्टिफिकेट के मामले में डीआरओ के यहां जांच थी। वह जांच के समय न पहुंच सकें इस वजह से उस पर हमला किया गया है।
विज्ञापन

-------
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें