फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप कार्यकर्ता पर धारदार हथियार से हमला, कांग्रेसी ने पार्किंग को लेकर की मारपीट

Sun, 10 Jul 2016 08:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
राजधानी में पार्किंग को लेकर लोगों का गुस्सा जारी है। गांधी नगर इलाके में गली में गाड़ी करने को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पर एक शख्स धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमले में मोहम्मद फारुख (42) को गंभीर चोट लगी। वहीं हमले पर आरोपी भी जख्मी हो गया। फारुख ने आरोप लगाया है कि क्रॉस केस बनवाने के लिए आरोपी ने खुद को भी जख्मी कर लिया।

फिलहाल पुलिस को एक ही पक्ष की शिकायत मिली है। पुलिस अधिकारी मामले में जांच कराने की बात कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद फारुख परिवार के साथ चंद्रपुरी, कैलाश नगर, गांधी नगर में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस राजनीति को मान रही लड़ाई की असली वजह

औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
फारुख गांधी नगर में आम आदमी पार्टी के क्षेत्रीय सचिव हैं। शानिवार शाम को फारुख का गाड़ी खड़ी करने को लेकर भूरे नामक शख्स से झगड़ा हो गया।

आरोप है कि गली में ही रहने वाले भूरे नामक शख्स ने फारुख पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। विरोध करने आरोपी ने फारुख के साथ मारपीट भी की। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल भूरे कांग्रेसी कार्यकर्ता है।

पुलिस सूत्रों को कहना है कि दोनों के बीच असल लड़ाई की वजह राजनीति है। पुलिस को अभी फारुख की शिकायत मिली है। भूरे से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें