फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी कक्षा की छात्रा को जबरन दिखाता था ऐसी फिल्में, और फिर...

Wed, 15 Nov 2017 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के अति सुरक्षित व वीआईपी इलाके तुगलक रोड में चौथी कक्षा की छात्रा को अश्लील फिल्में दिखाकर उसके साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोपी को जब भी मौका मिलता था वह छात्रा को अश्लील फिल्में दिखाता था।
विज्ञापन


आरोपी की हरकतों के चलते छात्रा सदमे में चली गई थी। इस कारण उसने काफी दिनों तक अपने साथ ही घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी थी। परिजनों की शिकायत पर तुगलक रोड थाना पुलिस ने पोक्सो व अन्य धाराओं में मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से काफी अश्लील फिल्में बरामद की गई हैं।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित छात्रा पायल (11)(बदला हुआ नाम) तुगलक रोड के रविन्द्र नगर में रहती है। छात्रा चौथी कक्षा में पढ़ती है। आरोपी युवक का नाम प्रकाश राय (27) है और वह प्राइवेट जॉब करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

demo pic
आरोप है कि वह मौहल्ले में रहने वाली छात्रा को दो नवंबर को मौके लगते ही साइड में ले गया। उसने छात्रा को पहले जबरदस्ती अश्लील फिल्में दिखाईं और फिर अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ की।

छात्रा इतनी डर गई कि उसने घर में किसी को कुछ नहीं बताया और गुमशुम रहने लगी थी। आरोपी ने छात्रा को किसी को कुछ बताने पर जाने से मारने की धमकी भी दी थी। आरोप है कि कई बाद आरोपी ने मौके लगते ही इसी तरह की हरकतों को अंजाम दिया।

हिम्मत कर छात्रा ने 11 नवंबर को ये बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने इसकी 11 नवंबर को ही इसकी शिकायत तुगलक रोड थाने में की। तुगलक रोड थाना पुलिस ने मामला दर्जकर 11 नवंबर की शाम ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को 12 नवंबर को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी के मोबाइल से काफी अश्लील फिल्में बरामद की गई है। पुलिस परिजनों केसाथ छात्रा की काउसलिंग करा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें