फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्ष से फरार हत्यारोपी गिरफ्तार, इस मामूली हरकत करने से मना करने पर की थी हत्या

Wed, 29 Nov 2017 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहिणी जिले के स्पेशल स्टाफ ने दो साल पहले शाहबाद डेयरी इलाके में एक युवक की हत्या व उसके भाई पर जानलेवा हमला कर फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और उसके सहयोगियों ने घर के सामने पेशाब करने से मना करने पर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


मामले में शामिल चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव छतेरा सोनीपत निवासी जॉनी उर्फ विकास के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक जॉनी पर 20 से अधिक चोरी और लूटपाट के मामले दर्ज हैं।

रोहिणी जिले के पुलिस उपायुक्त रजनीश कुमार गुप्ता ने बताया कि हंसराज शाहबाद दौलतपुर में रहता है। वह पेशे से ड्राइवर है। 22 जुलाई 2015 को वह अपने मकान के बालकनी पर खड़ा था। उसने अपने किरायेदार नवीन समेत दो लोगों को घर के सामने पेशाब करते हुए देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया

इसी दौरान हंसराज का भाई ब्रह्म उर्फ मोनू वहां पहुंच गया। कहासुनी के बाद ब्रह्म ने नवीन को थप्पड़ मार दिया। बाद में नवीन और चार अन्य लोग ब्रह्म के घर पहुंचे और दोनों भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने ब्रह्म को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए वारदात में शामिल नवीन, प्रदीप, दीपक और अनिल को गिरफ्तार कर लिया।

जबकि जॉनी फरार था। दो साल बाद 26 नवंबर को पुलिस ने जॉनी को प्रह्लादपुर से गिरफ्तार कर लिया। उससे शाहबाद डेयरी इलाके से चुराई गई एक बाइक भी बरामद हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें