फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने की दीवार फांदकर भागा लड़की का अपहरण करने वाला आरोपी, पकड़ने के लिए पांच टीमें गठित

Sun, 29 Oct 2017 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

थाने की दीवार फांदकर भागा अपहरण का आरोपी
- मेरठ के किरठल से पकड़ कर लाई थी मुरादनगर पुलिस
- युवती के अपहरण का है आरोपी, तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगाईं
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपहरण का एक आरोपी शनिवार शाम करीब छह बजे पुलिस को चकमा देकर मुरादनगर थाने के शौचालय की दीवार फांदकर भाग गया। उसे थाना पुलिस शुक्रवार रात ही मेरठ के किरठल गांव से पकड़कर लायी थी। उसके खिलाफ युवती के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन


आरोपी की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं। रावली कलां गांव से 12 अक्तूबर की रात एक युवती लापता हो गई थी। परिजनों ने गांव के ही सुमित के खिलाफ बेटी के अपहरण रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस शुक्रवार रात मेरठ के किरठल गांव में छापा मारकर सुमित और युवती को पकड़कर लायी थी। पुलिस ने सुमित को हवालात में डाल दिया था। शनिवार शाम सुमित ने पुलिसकर्मियों से टायलेट जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित

थाने में पहरा दे रहे एक होमगार्ड सुमित को शौचालय की ओर ले गया। होमगार्ड को काफी दूर खड़ा देखकर सुमित शौचालय की दीवार फांदकर न्यू डिफेंस कालोनी की ओर भाग गया। आरोपी के थाने से फरार होते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

​सुमित को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं। थाना प्रभारी रनवीर सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही वह गिरफ्त में होगा। हालांकि फोन मिलाए जाने पर पुलिस के आला अधिकारी मामले में बात करने से बचते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें