बस पलटने के बाद जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
मंगोलपुरी इलाके में शनिवार तड़के गंगानगर से दिल्ली आ रही राजस्थान रोडवेज की एक बस फ्लाईओवर पर पलट गई। हादसे में बस में सवार दस लोग जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बस में 24 यात्री सवार थे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार तड़के करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि मंगोलपुरी फ्लाईओवर पर एक बस पलट गई है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बस से यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान काठमांडू नेपाल निवासी बालचंद, रॉबिन प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी सुनील, विनोद देवी जाकिर नगर निवासी अंसार अहमद, हनुमानगढ़ निवासी मनोज, तारानगर निवासी संदीप, सिकंदराबाद निवासी मायादेवी, सुमनपाल और अंगुरी देवी के रूप में हुई है।