फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने सूरत में AAP विधायक को किया गिरफ्तार

Sun, 16 Oct 2016 08:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गुलाब‌ सिंह
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के 14वें विधायक को गिरफ्तार किया है। रविवार को दिल्ली पुलिस ने आप विधायक ‌गुलाब सिंह को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


मालूम हो कि गुलाब सिंह पर दिल्ली में जबरन वसूली का मामला दर्ज है। इस मामले में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था। 

फिलहाल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक हफ्ते के दौरे पर गुजरात पर हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रविवार से ही केजरीवाल अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करने वाले हैं। 

केजरीवाल की रैली से ठीक पहले गुलाब सिंह की गिरफ्तारी को राजनीतिक चाल के तौर पर भी देखा जा रहा है। गौर करने वाली बात है कि गुलाब सिंह आप के गुजरात के सह-प्रभारी भी हैं।
विज्ञापन

  सुबह से हल्ला था, पुलिस गिरफ्तार करेगी @GulabMatiala को, पहुँच गए गुलाब भाई गिरफ़्तारी देने। पुलिस हड़बड़ाहट में हैं ऐसा पहली बार हो रहा है — Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) October 16, 2016

  दिल्ली पुलिस गुजरात के लिये रवाना आज रात कर सकती है गुजरात प्रभारी MLA गुलाब सिंह यादव को गिरफ्तार,इतना क्यों घबराई है BJP? — Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) October 14, 2016
विज्ञापन

केजरीवाल ने पहले ही जाहिर की थी गिरफ्तारी की आशंका

केजरीवाल
असल में गुलाब सिंह के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी होने के बाद ही केजरीवाल ने ट्वीट कर आरोप लगाया था कि उनके एक और विधायक के‌ खिलाफ फर्जी मामला बनाकर गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है।

केजरीवाल ने ट्वीट कर सवाल भी किया था कि क्या 16 अक्टूबर को गुजरात में आप की रैली से पहले गुलाब सिंह को गिरफ्तार किया जाएगा।

हालांकि वारंट जारी होने के बाद ही गुलाब सिंह ने पुलिस को सूचित किया था कि फिलहाल वो पार्टी के काम से गुजरात में हैं और 18 अक्टूबर को वो पुलिस की पूछताछ के लिए पेश हो सकते हैं। इससे पहले पुलिस ने उन्हें रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया। 
  Just 2 days before Surat rally, Del police obtains Non-bailable warrant against our Guj prabhari, Gulab Singh in a completely false case — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 14, 2016

  Will Gulab be arrested before the rally? https://t.co/4VQ8mgENid — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 14, 2016

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें