फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजार देकर 50000 ले उड़े बदमाश

Sat, 05 Apr 2014 07:08 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के नीलम-बीके रोड स्थित एक टायर के शोरूम में शनिवार दोपहर तीन लोगों ने झांसा देकर शोरूम मैनेजर को 50 हजार रुपये की चपत लगा दी।
विज्ञापन


एक व्यक्ति ने मैनेजर के पास स्थित गल्ले से 50 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शोरूम से सीसीटीवी फुटेज लेकर उसके आधार पर जांच शुरू कर दी है।

नीलम-बीके रोड के सहारे सर्विस लेन पर इलाहाबाद बैंक के पास टायर प्लाजा के नाम से गाड़ियों के टायर का शोरूम है। शोरूम पर दिल्ली के मोती नगर निवासी संजय कोहली मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें: एक बाल्टी पानी के लिए महिला की हत्या

कोहली ने बताया कि दोपहर करीब 3:00 बजे शोरूम में तीन लोग टायर व परफ्यूम देखने के लिए आए। तीनों की उम्र 35-40 के बीच थी। तीनों स्पष्ट रूप से हिंदी नहीं बोल रहे थे, अफगानी या अरबी जैसी भाषा में बात कर रहे थे। तीनों शोरूम में अलग-अलग स्थानों पर खड़े हो कर सामान देखने लगे।
विज्ञापन


कोहली के मुताबिक इस बीच एक व्यक्ति ने 450 रुपये का परफ्यूम पसंद किया और काउंटर पर आकर एक हजार रुपये का नोट दिया। इसी बीच दूसरे व्यक्ति ने मैनेजर के पास मौजूद एक कर्मचारी को एक नामी कंपनी का टायर लाने के लिए कहा और तीसरा थोड़ी दूरी पर खड़ा होकर एक अन्य कर्मचारी से टायर के बारे में पूछने लगा।

यह भी पढ़ें: पति ने लोहे की पत्ती से काटी पत्नी की नाक

कोहली का आरोप है कि जब उन्होंने हजार रुपये के नोट में से बाकी रुपये वापस किए तो सामने बैठे व्यक्ति ने नोट खराब बताकर उसे बदलने की बात करता हुआ काउंटर की दूसरी ओर गल्ले के पास आ गया। इसी बीच हड़बड़ाहट में उस व्यक्ति ने गल्ले से रुपये निकाल लिए।

तीनों के जाने के बाद मैनेजर कोहली को कुछ गड़बड़ी का एहसास हुआ तो उन्होंने अपने कर्मचारी से गल्ले में रखे रुपयों के बारे में पूछा। इस पर पता लगा कि गल्ले में करीब डेढ़ लाख रुपये रखे थे। लेकिन उसमें से 50 हजार रुपये गायब थे। इसके बाद मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर एनआईटी थाना पुलिस के अलावा सेक्टर-48 की सीआईए टीम भी पहुंची। जांच अधिकारी एएसआई अजय कुमार ने बताया कि सीआईए टीम शोरूम से सीसीटीवी फुटेज ले गई है, जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें