फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गारमेंट फैक्टरी में लगी भीषण आग, एक की मौत

Mon, 18 Apr 2016 05:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फायर - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डाबड़ी के सीतापुरी इलाके की एक गारमेंट एक्सपोर्ट फैक्टरी में शनिवार देर रात आग लग गई। आग में झुलसकर एक कर्मचारी की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के समय फैक्टरी में 15 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे। जिन्होंने आग लगने के बाद छत से कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल की आठ गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। पुलिस ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन करने में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात करीब बारह बजे पुलिस व दमकल विभाग को सूचना मिली कि सीतापुरी डी ब्लॉक स्थित एक गारमेंट एक्सपोर्ट फैक्टरी में आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग की आठ गाड़ियों के अलावा कैट्स एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। आग फैक्टरी की दूसरी मंजिल पर लगी थी।

उस दौरान फैक्टरी में करीब 15 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे। कुछ कर्मचारी छत से नीचे कूद कर अपनी जान बचाई। वहीं, कुछ लोग आग में फंस गए थे। दमकल कर्मियों ने मूलत: बिहार निवासी अमन (19) और रामकुमार (27) को बाहर निकाला। दोनों झुलस गए थे। दोनों को कैट्स एंबुलेंस से डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अमन का दस फीसदी और रामकुमार का 27 फीसदी झुलसी अवस्था में इलाज चल रहा है। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


आग बुझाने के बाद दमकल कर्मियों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दूसरी मंजिल पर एक कर्मचारी सौ फीसदी झुलसी अवस्था में मिला। उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में कर्मचारी की पहचान इटावा निवासी अरुण (23) के रूप में हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फैक्टरी में आग बुझाने का कोई इंतजाम नहीं था। डाबड़ी थाना पुलिस ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, प्रथमदृष्टया जांच में पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।

चौदह झुग्गियां जलीं, कोई हताहत नहीं
बिंदापुर इलाके में रविवार सुबह झुग्गियों में आग लग गई। आग में 14 झुग्गियां जल गईं। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। मौके पर पहुंची दमकल की छह गाड़ियों ने एक घंटे में आग बुझा दी। पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें