पुलिस कंट्रोल रूम और प्रदेश भर के कई टोल फ्री नंबरों पर महिला कर्मियों से अश्लील बातें करने वाले युवक को कविनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कंट्रोल रूम प्रभारी ने आरोपी के खिलाफ कविनगर थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
एसएचओ ने बताया कि दिल्ली गाजीपुर निवासी शिवम पॉलीटेक्निक किए हुए है। पिछले काई दिनों से वह कंट्रोल रूम में तैनात महिला कर्मियों से फोन पर अश्लील बातें करता था, डांटने पर वह कर्मचारियों के साथ गाली गलौज करता था।
एसएचओ ने बताया कि आरोपी दिल्ली सहित प्रदेश में जारी विभिन्न टोल फ्री नंबरों पर बिना वजह कॉल कर कर्मचारियों को परेशान करता था। पिछले एक माह में आरोपी सभी नंबरों पर सौ से अधिक बार कॉल कर चुका है।