फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Tue, 24 Dec 2013 04:57 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के सीलमपुर इलाके में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता अनीसा (22) की मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच एसडीएम कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अनीसा पति इमरान, सात माह की बेटी और ससुर-सास के साथ सीलमपुर में रहती थी। उसका मायका त्रिलोकपुरी ब्लॉक -5 में है।

शनिवार को पड़ोसियों ने महिला के परिजनों को बताया कि उनकी बेटी घर में अचेत पड़ी है। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां अनीसा को मृत घोषित कर दिया गया।

घटना के बाद से इमरान और उसके परिजन फरार थे। अनीसा के ममेरे भाई जब्बार ने बताया कि अनीसा की शादी अप्रैल 2012 में हुई थी।

वह अकसर फोन कर ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने की शिकायत करती थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। उसके बाद ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें