फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगन समारोह में शामिल होने जा रहें युवक की गला रेतकर हत्या

Sat, 17 Feb 2018 02:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
विज्ञापन
murder
विज्ञापन

बुराड़ी इलाके में बृहस्पतिवार रात एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस को उसका शव उमा गार्डन पुस्ता रोड पर मिला। युवक की शिनाख्त मोहम्मद चांद (24) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने रंजिश की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार मोहम्मद चांद परिजनों के साथ मुकुंदपुर इलाके में रहता था। परिवार में पिता रहीस, मां, तीन भाई व एक बहन है।

चांद के बड़े भाई आशु ने बताया कि बृहस्पतिवार को चार बजे चांद अपने दोस्त की लगन समारोह में शामिल होने गया था। उसका दोस्त मुकुंदपुर में रहता है। रात करीब 12 बजे रोहित नाम के एक युवक ने चांद के एक दोस्त को फोन कर बताया कि चांद का एक्सीडेंट हो गया है। चांद के दोस्त ने घर आकर चांद के परिवार वालों को बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

murder
पुलिस से संपर्क करने पर पता चला कि उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर जाया गया है। परिजन के वहां पहुंचने पर पता चला कि चांद की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने परिवार वालों को बताया कि पुलिस को चांद का शव उर्मा गार्डन पुस्ता के पास पड़ा मिला था।

पुलिस ने चांद की रंजिश की वजह से हत्या की आशंका जताई है। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर चांद के दोस्तों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। पुलिस ने शक के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें