फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी से हथियार के बल पर अवैध वसूली करता था, पुलिस ने दबोचा

Thu, 30 Nov 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
one member of kausal gang arrested - फोटो : सुदर्शन झा
विज्ञापन
खांडसा रोड स्थित अनाज मंडी से हथियार के बल पर अवैध वसूली करने वाले कौशल गैंग के एक सदस्य को अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में 28 अक्तूबर को मामला दर्ज किया था जिसमें पहले ही 10 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शहर थाना पुलिस को 28 अक्तूबर को शिकायत मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के बल पर वसूली कर रहा है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

मामले की जांच अपराध शाखा सेक्टर-46 को सौंपी गई थी। पूछताछ के बाद आरोपी ने कुछ अन्य साथियों के नाम पुलिस को बताए थे। पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया था। इसमें कुछ आरोपी ऐसे हैं जो पुलिस से बचते फिर रहे थे।
विज्ञापन


अपराध शाखा ने सूचना के आधार पर एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी सुशील उर्फ मलिंगा के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी कौशल गैंग का ही सदस्य है और हथियारों के बल पर मंडी में दुकान लगाने वालों से अवैध रूप से उगाही करता है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें