फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के बहाने बढ़ाई नजदीकियां और उड़ा दिए 23.50 लाख

Wed, 01 Jan 2014 04:18 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में डीएलएफ की एक महिला डेंटिस्ट को उसके करीबियों ने 23.50 लाख की चपत लगा दी। डेंटिस्ट शुभ्रा अरोड़ा ने सेक्टर 29 थाने में दी शिकायत में कहा कि पहले आरोपियों ने अपना विश्वास जमाया और फिर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी ने अपने पिता के इलाज के बहाने नजदीकियां बढ़ाई। पिता का मर्ज ठीक होने के बाद आरोपी का उनके क्लीनिक में आना-जाना बढ़ गया। इस बीच दोनों में पैसे और दूसरे सामान को लेकर लेन-देन भी हुआ। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपना विश्वास बढ़ाने के लिए डेंटिस्ट को सोने के कंगन भी सस्ते दाम में दिए। बाद में कोई बहाना बनाकर आरोपी ने डेंटिस्ट को 23.50 लाख की चपत लगा दी।

जांच अधिकारी एएसआई कैलाश चंद ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी कॉल्स को ट्रेस किया जा रहा है। दो आरोपी हैं, दोनों ही गुड़गांव के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान सार्वजनिक नहीं कर रही है। दावा है कि दो दिन में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


महिला को बंधक बनकर घर में लूटपाट

गुड़गांव के सेक्टर 40 के एक मकान में दो बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर दो लाख रुपये और जेवर लूट लिए। सेक्टर 40 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मकान नंबर 101 में रहने वाले रोहित सतीजा ने अपनी शिकायत में कहा कि सोमवार को वह कहीं बाहर गया था। घर पर उसकी बुजुर्ग मां संतोष अकेली थी। रात करीब 1:30 बजे दो नकाबपोश बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों ने संतोष को बंधक बना लिया और नगदी व जेवर लूट लिए।

छठी कक्षा के छात्र का अपहरण

गुड़गांव के सुखराली गांव से छठी कक्षा का एक छात्र अगवा हो गया। उसकी मां की शिकायत पर सेक्टर 17-18 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला 13 वर्षीय सौरभ अपने माता-पिता के साथ सुखराली गांव में रहता है। 28 दिसंबर को वह सुबह नौ बजे घर से स्कूल के लिए निकला था। पहले उसके मां-बाप ने उसकी अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। सोमवार को उसकी मां उषा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है।

चालक की हत्या कर केंटर लूटा

तावडू इलाके में बदमाशों ने सोमवार की रात केंटर चालक को अगवा कर लिया। बाद में उसकी हत्या कर शव तावडू-बिलासपुर रोड के झामूवास गांव के पास फेंक दिया और केंटर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने हत्या एवं लूट का मामला दर्ज किया गया है।

भिवानी के आसलवास के महेंद्र सिंह शर्मा ने बताया कि उसका ट्रांसपोर्ट का काम है। उसके केंटर पर नैनीताल का गोपाल सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह बतौर चालक था। वह 26 दिसंबर को केंटर संख्या एचआर-61ए-8398 में अहमदाबाद से माल लेकर गाजियाबाद के लिए रवाना हुआ था। 29 दिसंबर को शाम करीब चार बजे उसकी चालक गोपाल से बात हुई थी।

पुलिस कहना है कि अब तक की छानबीन में पता चला है कि बदमाशों ने एनएच-8 से गन प्वाइंट पर केंटर चालक को अगवा किया था।

5.70 लाख रुपये से भरा बैग उड़ाया

गुड़गांव के सिविल लाइन एरिया में ठक-ठक गिरोह के बदमाश एक स्कॉर्पियो में रखा 5.70 लाख रुपये से भरा बैग उड़ा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वसंत विहार, दिल्ली निवासी योगेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को वह रजिस्ट्री के सिलसिले में गुड़गांव आया था। सेक्टर 14 में सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर वह जरूरी काम से कहीं चला गया। उस समय गाड़ी में ड्राइवर मौजूद था।

तभी दो लोगों ने ड्राइवर को पैसे नीचे गिरने की बात कही, जिस पर ड्राइवर ने गाड़ी का लॉक खोलकर नीचे देखा, तो सड़क पर 100-100 के कुछ नोट गिरे थे। बदमाश ड्राइवर का ध्यान नोटों की तरफ दिलाकर गाड़ी में रखा रुपयों से भरा बैग लेकर चंपत हो गए। योगेंद्र ने बताया कि बैग में 5.70 लाख रुपये थे।

सेंधमारी कर लाखों रुपये और जेवर साफ

पालम विहार में सोमवार रात को बदमाश एक घर में सेंधमारी कर लाखों रुपये और जेवर उड़ा ले गए। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पालम विहार में रहने वाले जितेंद्र यादव ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि रविवार को वह परिवार के साथ घर से बाहर गया था।

दहेज प्रताड़ना में ससुराल वाले नामजद

सेक्टर 56 में रहने वाली एक महिला ने अपने पति सहित अन्य ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यहां रहने वाली पारुल की शादी नवेंदू मित्तल के साथ हुई थी। पारुल का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। पुलिस ने पति नवेंदू मित्तल, ससुर देवेंद्र मित्तल, ननदोई शिवेंदू, सास वीना तथा ननद शिवानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें