फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेगनेंट गर्लफ्रेंड को छोड़कर भाग गया ब्वॉयफ्रेंड

Sat, 08 Feb 2014 12:17 PM IST
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बीए की एक छात्रा ने शुक्रवार को कासना कोतवाली में अपने प्रेमी के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि उसका प्रेमी शादी के बहाने उसे घर से भगा लाया था। उसके बाद शारीरिक संबंध बनाया और गर्भवती होने के बाद उसे अकेला छोड़कर भाग गया। उसका आरोप है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है।

यह भी पढ़ें: क्यों पंखे से लटक गए 2 इंजीनियर?

जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ के एक स्कूल में तीन साल पहले एक छात्रा और छात्र के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया था। उस समय दोनों 12वीं में पढ़ते थे। 12वीं के बाद छात्र पढ़ाई के लिए पंजाब चला गया।
विज्ञापन


छात्र पढ़ाई पूरी करने के बाद वापस आया तो उसका प्रेमिका के फिर संपर्क हुआ और दोनों अलीगढ़ से भागकर कासना में किराए के मकान में रहने लगे।

यह भी पढ़ें: दिल्ली: पुलिसवाले के बेटे ने होटल में गैंगरेप कर बनाया MMS

छात्रा का आरोप है कि करीब छह माह से दोनों एक साथ रह रहे थे और प्रेमी ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया। गर्भवती होने के बाद से प्रेमी परेशान था और कई बार उसे गर्भपात कराने का दबाव भी बनाया।
विज्ञापन


युवती के इंकार पर युवक कहीं जाने का बहाना बनाकर भाग गया। पीड़िता का आरोप है कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वह कोतवाली में धरने पर बैठ जाएगी। सीओ अनुराग सिंह ने युवती को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें