नई दिल्ली के पुलप्रहलादपुर थाना इलाके में नौ वर्षीय बच्चे की पेचकस से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं मिले और शरीर को सिगरेट से भी दागा गया था।
ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या करने से पहले उसके साथ कुकर्म किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलप्रहलादपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वासु (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ पुलप्रहलादपुर में रहता था। परिवार में माता-पिता के अलावा दो बहनें हैं। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। वासु परिवार का इकलौता चिराग था।