फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंडली कबड्डी मैच में दलितों के जीतने पर उनकी पिटाई करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 Aug 2016 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo
विज्ञापन
15 अगस्त को गांव चक्करपुर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों से मारपीट करने वाले आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार मारपीट के दौरान प्रयोग किए गए डंडे व हथियार की बरामदगी आरोपियों से की जाएगी।
विज्ञापन


 बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गांव चक्करपुर में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में 42 टीमें भाग ले रहीं थीं।

प्रतियोगिता का आठवां मुकाबला चक्करपुर गांव की दो टीमों के बीच खेला गया, जिसमें एक टीम में यादव समाज के खिलाड़ी थे, जबकि दूसरी टीम में बाल्मीकि व जाट समुदाय के खिलाड़ी खेल रहे थे।
Trending Videos
विज्ञापन

दल‌ित टीम ने बना ली थी बढ़त

कबड्डी - फोटो : Bureau
योगेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनकी टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुए 32-1 से बढ़त बनाए हुए थी। आरोप है कि यादव समाज के लोगों ने अपनी टीम को हारते देख खेल के मैदान पर ही उन पर लाठी-डंडों व लात घूसों से हमला बोल दिया था।

इस हमले में वह और उसके भाई समेत पांच लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने मारपीट व जातिसूचक शब्द कहने व जान से मारने की धमकी देने व तमंचा लहराने के आरोप में केस दर्ज किया था। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह फोगाट ने बताया कि इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें