कड़कड़डूमा कोर्ट से न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जा रहे एक बदमाश ने सिपाही के हाथ को दांत से काटकर सहयोगी के साथ भागने का प्रयास किया। पकड़ने की कोशिश करने पर आरोपी र्ने इंट मारकर सिपाही का सिर फोड़ दिया।
बाद में लोगों ने भाग रहे बदमाशों को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। आनंद विहार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार, चेतराम आनंद विहार थाने में बतौर सिपाही तैनात है।
शुक्रवार दोपहर उसने मारपीट के मामले में गिरफ्तार आया नगर निवासी सुशील और बिरजू को कड़कडड़ूमा अदालत में पेश किया। दोनों आरोपी को अदालत ने 28 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।