फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने शक किया तो कर दी हत्या

Tue, 14 Jan 2014 05:32 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के सागरपुर इलाके के इंद्रा पार्क में बीते दिवस हुए डबल मर्डर में आरोपी टैक्सी ड्राइवर ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की हत्या की बात कबूली है। गुस्से में उसने अपनी बेटी को भी मार डाला था। हालांकि बेटी की हत्या का उसे पछतावा है।
विज्ञापन


पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी जसविंदर ने बताया कि पिछले तीन साल से एक ही घर में रहने के बावजूद पति-पत्नी के बीच कोई संबंध नहीं था।

उसकी पत्नी सरिता प्राइवेट नौकरी कर बेटी शालिनी का पालन-पोषण करती थी। उसे शक था कि सरिता का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध है। जबकि  सरिता को भी जसविंदर पर किसी महिला से संबंध होने का शक था।

इस वजह से दोनों के बीच संबंध काफी खराब हो चुका था। जसविंदर ने सरिता से तलाक लेना चाहा। लेकिन सरिता ने उससे प्रॉपर्टी में अपना हिस्सा मांगा। प्रॉपर्टी जसविंदर की मां के नाम पर है, इसलिए वह अपने पूरे परिवार के मर्जी के खिलाफ इस प्रॉपर्टी में सरिता को हिस्सा नहीं दे पा रहा था। इसकी वजह से वह काफी तनाव में था।
विज्ञापन


पूछताछ में खुलासा हुआ कि सरिता अपनी बेटी के साथ एक कमरे में रहती थी, जबकि जसविंदर दूसरे कमरे में रहता था। जसविंदर बाहर से ही खाना खाकर आता था। शनिवार को जसविंदर हत्या करने की नीयत से ही घर आया था। लेकिन उसने घर में साली की बेटी को देखा।

साली की बेटी मौसी के साथ पलंग पर सोयी हुई थी। जिसे वह अपने कमरे में सोने के लिए लेकर चला गया। उसके सोने के बाद देर रात उसने वारदात को अंजाम दे दिया। उसके गुस्से का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सरिया के प्रहार से मां बेटी के सिर के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें