फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टच थैरेपी करने वाले 70 साल के बाबा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Sat, 21 May 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
निहाल विहार इलाके में 70 साल के तांत्रिक द्वारा एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता पेट और पीठ दर्द का इलाज कराने बाबा के पास पहुंची थी। वारदात के बाद पीड़िता ने मामले की सूचना निहाल विहार थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को दबोच लिया। इसकी पहचान कपिल देव (70) के रूप में हुई है। आरोपी तंत्र-मंत्र के साथ स्पर्श थैरेपी से सभी परेशानियों व बीमारियों को दूर करने का दावा करता था। पुलिस को आशंका है कि  इससे पहले भी बाबा कई महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बना चुका होगा।

पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता सपना (29) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ नांगलोई इलाके में रहती है। पिछले काफी समय से सपना पेट व पीठ में दर्द की बीमारी से ग्रसित थी।
विज्ञापन


सपना की एक सहेली ने उसे निहाल विहार में कपिल देव तांत्रिक का विजिटिंग कार्ड दिखाकर उसके पास जाने के लिए कहा। सोमवार को सपना बाबा के पास पहुंच गई। बाबा ने पीड़िता को बताया कि वह बीमारी ठीक करने के अलावा विदेशी यात्रा में बाधा, गृह कलेश, मनचाहा प्यार और वशीकरण भी करता है।

बाबा ने पीड़िता को बातों में उलझाकर उससे कपड़े उतरवा लिए। बाद में तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी बाबा ने किसी को कुछ न बताने के लिए महिला को धमकी भी दी। पीड़िता ने एक-दो दिन तो लोकलाज के डर से कुछ नहीं बताया। बाद में उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद आरोपी बाबा कपिल देव को दबोच लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें