फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 साल की बुजुर्ग महिला का आरोप- समधी के बेटे ने दोस्तों के साथ किया गैंगरेप

Sat, 01 Jul 2017 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
फरीदाबाद के भूपानी थाना क्षेत्र में रहने वाली 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपनी समधिन के बेटे और उसके दो साथियों के खिलाफ गैंगरेप और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। महिला थाने में दर्ज केस की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला के मुताबिक, 17 फरवरी 2017 को उसके पौत्र को बीमार होने पर मथुरा रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पौत्र को देखने अस्पताल गई थी। लौटते समय उनकी समधिन और उसका बेटा मिला। महिला के मुताबिक, समधिन ने कहा कि उसका बेटा उन्हें अपनी बाइक से घर छोड़ देगा। वह समधिन के बेटे की बाइक पर बैठ गईं।

आरोप है कि युवक उन्हें घर न ले जाकर जंगल की ओर जाने लगा। उन्होंने देखा कि पीछे से एक बाइक पर समधिन के बेटे के दो दोस्त भी आ रहे हैं। कुछ गड़बड़ी की आशंका पर उन्होंने विरोध किया और घर चलने को कहा।
विज्ञापन


आरोप है कि इस पर तीनों ने उसका मुंह दबा दिया और सुनसान में स्थित एक कमरे में ले गए। यहां हवस का शिकार बनाया। दुष्कर्म के बाद तीनों ने धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताई तो जान से मार देंगे। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है, दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें