वाराणसी में एक कलयुगी भाई ने बहन की शादी के लिए इकट्ठा किए गए गहने सुनारों के यहां बेच दिया। गहनों से मिले पैसे से उसने जुआ खेला जिसमें उसे हार का मुंह देखना पड़ा। बेटे की इस करतूत से नाराज पिता ने पुलिस को फोनकर उसे जेल भेजवा दिया।
रामनगर के वारीगढ़ही मोहल्ले में एक भाई ने अपनी बहन की शादी के लिए रखे हुए साठ हजार रुपये के गहने आलमारी से चुरा कर सुनारों के यहां बेच दिया। वहां से मिले रुपये जुआ में भी हार गया। गुरुवार को लड़के का पिता सरफराज ने आलमारी खोला तो गहना गायब।
पिता की आशंका बेटे शहबाज पर थी। उन्होंने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी राजीव सिंह के कड़ाई से पूछने पर लड़के ने नगर के तीन सुनारों के यहां बेचने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने तीनों सुनारों की दुकान पर दबिश देकर समान बरामद कर लिया ।
चोरी का गहना खरीदने के आरोप मे ओंकार सेठ, श्याम सेठ तथा आलोक गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर चोरी कर के गहना बेचने से क्षुब्ध पिता की तहरीर पर पुत्र को जेल भेज दिया गया ।