फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 साल का व्यक्ति सात साल की बच्ची से करने लगा अश्लील हरकतें

Tue, 07 Jun 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-93 में 50 साल के एक शख्स को बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में फेस-2 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान रसीद (50) निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला पीड़ित परिवार सेक्टर-93 में रहता है।
विज्ञापन


बच्ची के पिता गाजियाबाद में एक प्रिंटिंग प्रेस की दुकान पर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह 4 जून को सुबह काम पर चले गए थे। घर पर उनकी पत्नी और तीन बेटियां थीं। सुबह 10 बजे उनकी चार साल और सात साल की दो बेटियां जीने पर खेल रही थीं।

मकान में ऊपर किराये पर रहने वाला रसीद उनकी सात वर्ष की बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। एक अन्य किरायेदार ने जब यह देखा तो आरोपी वहां से भाग गया। परिजनों की शिकायत पर फेस-2 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें