फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः पांच नाबालिगों ने किया मासूम से रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के जोधपुर हाउस के सर्वेंट क्वार्टर में तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। तिलक नगर पुलिस 12 वर्षीय आरोपी किशोर को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह की है। आरोपी बच्ची को अपने क्वार्टर में ले गया और उससे रेप किया। बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और अपनी मां को सारी बात बताई।

आरोपी को जुबेनाइल बोर्ड में पेश किया गया। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है। वहीं पटेल नगर में चार साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। चारों आरोपी नाबालिग हैं और पड़ोस में ही रहते हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने छेड़छाड़ और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर उन्हें पकड़ लिया है। सभी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, नाबालिगों की उम्र 9 से 13 साल के बीच है।
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से गैंगरेप

दिल्ली के जैतपुर थाना इलाके में एक शादीशुदा महिला ने घर में जबरन घुसकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। आरोपी महिला के पड़ोस में रहते हैं। मामला दर्जकर पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला जैतपुर की लखपत कॉलोनी में रहती है। उसने आरोप लगाया है कि रात को जब वह घर में अकेली थी तब पड़ोस में रहने वाले दो युवक घुस आए और बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया।

वहीं जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला और आरोपियों में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। इससे पहले भी एक-दूसरे पर शिकायत और पुलिस कॉल करने की बातें सामने आ चुकी हैं। जांच के बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें