फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में सेक्स रैकेट, 11 गिरफ्तार

Fri, 29 Aug 2014 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में वेश्यावृत्ति का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने पांच महिलाओं सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापामारी कर इस गिरोह का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने इन्हें अदालत में पेश किया। न्यायाधीश ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।

प्रवक्ता ने बताया कि जिला पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला ईशा (काल्पनिक नाम) कुरुक्षेत्र में बाहर से लड़कियां लाकर वेश्यावृत्ति का धंधा चला रही है। सूचना में बताया गया कि कार में बाहर से लड़कियां लाई गईं हैं।
विज्ञापन

सभी आरोपी भेजे गए न्यायिक‌ हिरासत में

पुलिस टीम ने महिला कर्मचारियों की मदद से प्रबंधक थाना शहर थानेसर निरीक्षक राम कुमार व सीआईए स्टाफ प्रभारी उप निरीक्षक दीपेंद्र सिंह की टीम ने सेक्टर-7 व 10 के बीच सड़क से कार में सवार पिपली हाल निवासी नीलोखेड़ी की एक महिला, चतुरपुर चबोली दिल्ली निवासी महिला, सालवासे मोहल्ला चिंतपूर्णी रोड होशियारपुर निवासी महिला व कार चालक शाहाबाद निवासी मनदीप सिंह को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा पुलिस टीम ने सुंदरपुर कॉलोनी से दो होटलों से वेस्ट गोरख पार्क शाहदरा दिल्ली निवासी गौरव, पटेल नगर कुरुक्षेत्र निवासी सन्नी, अहर जिला पानीपत निवासी सुमित कुमार, विरेंद्र कुमार, गुरु नानकपुर मोहल्ला थानेसर निवासी मोहित, गोरखपुर निवासी महिला व सिक्किम गंगटोक निवासी महिला को गिरफ्तार किया।

पूछताछ पर आरोपियों ने अपना-अपना अपराध स्वीकार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें