दिल्ली के एक होटल में 1000 और 500 रुपये के 3.25 करोड़ रुपये के पुराने नोट बरामद किए गए हैं। गुप्त सूचना के बाद दिल्ली के क्राइम ब्रांच और आयकर विभाग की टीम ने होटल में छापा मारा।
दिल्ली के करोल बाग के इस होटल में पुलिस ने पुराने नोटों के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है कि इस पैसे को हवाला के जरिए दिल्ली से मुंबई भेजे जाने की योजना थी।
दिल्ल के करोल बाग के होटल दक्ष में दिल्ली पुलिस और आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार देर रात दबिश दी और पुराने नोटों के साथ पांच संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया। बता दें कि अब तक पूरे देश में 295 करोड़ रुपये से ज्यादा काला धन बरामद किया जा चुका है।