फरीदाबाद के थाना एनआईटी क्षेत्र में रविवार सुबह पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में डॉक्टरों ने बच्ची को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया है।
सलीम(काल्पनिक नाम) यहां किराये पर रहता है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महोबा जिले का निवासी है और करीब पांच माह पहले ही फरीदाबाद आया है।
सलीम ने बताया कि वह श्रमिक है और उसकी पत्नी चाय की दुकान चलाती है। रविवार सुबह उसकी पांच वर्षीय बेटी मां के साथ चाय की दुकान पर खेल रही थी।
जबदस्त धुनाई करने के बाद...
दुकान के खलते-खेलते मासूम वहां से गायब हो गई। वहां चाय पीने आए एक गाड़ी चालक ने बताया कि चाय की दुकान से करीब 50 मीटर दूरी पर बने एक पार्क में पेड़ के नीचे उसने एक व्यक्ति को लेटा देखा। वहां पास में ही बच्ची बेहोश पड़ी थी।
चालक को देखकर वह भागने लगा। लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। बाद में आरोपी को मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
बच्ची को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मेडिकल परीक्षण में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे में धुत है, पुलिस उससे पूछताछ का प्रयास कर रही है।