फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः कंपनी कैशियर से 40 लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
aपुलिस के तमाम दावों के बावजूद राजधानी दिल्ली में लूट की वारादात कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन


पुलिस के दावों को धता बताते हुए शनिवार दोपहर लूटेरों ने फिर से अपनी बेखौफ होने का प्रमाण दिया। दिल्ली के राजौरी गार्डेन इलाके में शनिवार दोपहर कुछ लूटेरों ने एक आइसक्रीम कंपनी के कैशियर से 40 लाख लूट लिए।

घटना तब हुई जब कैशियर कंपनी के किसी काम से पैसे लेकर निकला हुआ था।
विज्ञापन

जगतपुरी और पश्चिम विहार में भी लूट

दिल्ली में करीब-करीब हर रोज लूट के मामले सामने आते हैं। बावजूद इसके पुलिस इससे निपटारे के ‌लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।

शनिवार को राजौरी गार्डेन में 40 लाख की लूट होने के साथ जगतपुरी इलाके में एक डॉक्टर दंपति को बंधक बनाकर लाखों की लूट की गई। पुलिस मामला दर्ज कर छान बीन में लगी है।

वहीं, पश्चिम विहार में एक बुजुर्ग महिला के घर से उन्हीं का नेपाली नौकर लाखों रुपये लेकर फरार हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें