फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूक की नोक पर अज्ञात बदमाशों ने पशु व्यापारी से 4 लाख लूटे

Sat, 16 Apr 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत गांव अगोन के निकट कटी घाटी में पशुओं की खरीब फरोख्त के लिए पशु मेले में जा रहे पशु व्यापारियों से आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों द्वारा हथियारों के बल पर करीब चार लाख रूपये लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार तड़के सुबह करीब 4 बजे की है। वहीं पुलिस ने पीड़ितों के साथ मौका ए वारदात पर जाकर मामले की गहनता से छानबीन शुरु कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पुन्हाना थाना अंतर्गत गांव डूंगेजा निवासी खुर्शीद अपने अन्य साथियों के साथ फिरोजपुर झिरका पशु पैंठ से अल सुबह 4 बजे अपनी गाड़ी में सवार होकर कस्बा नगर जिला भरतपुर में लगने वाली पशु पैंठ में पशुओं की खरीब फरोत करने के लिए जा रहे थे।

इस बीच जैसे ही वह अगोन गांव के निकट कटी घाटी में पहुंचे तो इस दौरान वहां अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी लगाकर उन्हें रूकवा लिया। इस दौरान बदमाशों ने अवैध हथियार के बल पर उक्त पशु व्यापारियों से मारपीट की और खुर्शीद नाम के एक पशु व्यापारी के पास रखे करीब चार लाख रूपये बदमाशों ने लूट लिए और मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


घटना की सूचना पीड़ितों ने पुलिस थाने में आकर दी जहां पुलिस ने पीड़ितों के साथ घटनास्थल पर जाकर मामले के बारे में गहनता से जांच पड़ताल शुरु की लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा।

उधर इस मामले में घटना के वक्त मौजूद सभी पशु व्यापारियों से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि पशु व्यापारी लूटपाट की झूंठी घटना बताकर आपसी रंजिश को निकाल रहे हैं।
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। जो भी दोषी होगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें