अमेरीकी महिला से कनॉट प्लेस गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार आरोपीयों को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कनॉट प्लेस स्थित एक होटल में 35 वर्षीय अमेरिकी महिला पर्यटक से गैंगरेप मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में टूरिस्ट गाइड, ड्राइवर, हेल्पर व होटलकर्मी शामिल हैं।
पुलिस इनसे पूछताछ कर साक्ष्य इकट्ठा करने में जुटी है। आरोपियों की पहचान निरुद्ध, मकसूद, विवेक व ओमप्रकाश के रुप में हुई है। संयुक्त आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने बताया कि पीड़िता ने ईमेल व एनजीओ के मार्फत पुलिस को शिकायत दी थी।
उसने बताया था कि मार्च माह में वह दिल्ली घूमने आई थी। आरोप है कि इस दौरान कनॉट प्लेस स्थित एक पांच सितारा होटल में टूरिस्ट गाइड समेत अन्य लोगों ने उससे गैंगरेप किया।