फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर गिरोह के 3 सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार , 13 बाइक बरामद

Wed, 21 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo
विज्ञापन
पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन बदमाशों को सेक्टर-63 से गिरफ्तार किया है। गिरोह के बदमाश बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने में एक्सपर्ट हैं। इनकी नजर कंपनियों के बाहर बनी पार्किंग पर रहती थी।
विज्ञापन


वहीं से ये बाइक चोरी करते थे। पकड़े गए बदमाश राह चलते लोगों से सोने की चेन व मोबाइल भी लूटते हैं।  इनकी निशानदेही से 13 चोरी की बाइक, दो लूट के मोबाइल व तमंचा बरामद किया गया है। गिरोह ने विगत तीन से चार वर्षों में सैकड़ों बाइक चोरी की है।

एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि फेस-3 थाना पुलिस ने मंगलवार को विजय नगर निवासी इसलाम उर्फ भोलू, कानपुर के निवासी राकेश और मेरठ निवासी अबरार को सेक्टर-63 के पास से गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


बदमाश 12 वीं पास हैं। विजयनगर के रहने वाले इसलाम ने ममूरा में किराए पर कमरा लिया हुआ था। इसने पांच मोबाइल लूट की घटनाएं भी स्वीकार की है। इन घटनाओं की पुष्टि कराई जा रही है। 

बदमाशों के कब्जे से पल्सर, स्पलेंडर, पैशन प्रो, होंडा, अपाची बाइक बरामद हुई है। चोरी की बाइकों को यह बदमाश पांच से दस हजार रुपये में बेच देते थे। 

फेस-3 थाना क्षेत्र में इन बदमाशों ने 15 सितंबर को एक मोबाइल लूटी थी। उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। बाइक चोरों ने सेक्टर-63, 64 और 65 में सबसे ज्यादा बाइक चोरी की है। 

कंपनियों के बाहर पार्किंग में खड़ी होने वाली बाइक को यह बदमाश चुरा लेते थे। फिर उसे पांच से दस हजार रुपये में बेच देते थे। जब बाइक चोरी करने में सफल नहीं होते थे तो मोबाइल लूटकर भाग जाते थे।

ये सड़क पर मोबाइल पर बात करते हुए लोगों को निशाना बनाते थे। गिरोह का मुखिया इस्लाम है, कुछ दिन पूर्व लूट की कई घटनाओं को अंजाम देने के बाद वह पश्चिम बंगाल अपनी मां के पास चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें