स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर सिकंदराबाद की निजी कंपनी के सीनियर मैनेजर से 23,500 लूट लिए। बदमाशों ने खुद को आयकर अधिकारी बताया। लूटी गई रकम में 2,000 के दो नए नोट, 100 के 95 नोट के अलावा 1,000 और 500 के पुराने नोट थे।
पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। सिकंदराबाद के गुलावठी नोट निवासी सैय्यद नजीब अशर्फी ने बताया कि वह निजी कंपनी में सीनियर मैनेेजर हैं। उसका अल्फा-1 स्थित स्टेट बैंक की शाखा में खाता है। बुधवार को नजीब पुराने नोट बदलवाने के आया था।
उसने 4,500 रुपये बदले और 9,000 रुपये खाते से निकाले। नए और पुराने नोट लेकर वह परी चौक पहुंचा। यहां स्विफ्ट कार का चालक सिकंदराबाद (बुलंदशहर) चलने की आवाज लगा रहा था। नजीब कार में सवार हो गया।
पीड़ित नेे बताया कि सभी पी-3 गोलचक्कर पर ही पहुंचे थे कि कार सवार एक व्यक्ति ने कहा कि वह आयकर विभाग के अधिकारी है। जिसके पास जो भी रुपये हों वह लिफाफे में डाल दिए। नजीब के साथ बैठे दो लोगों ने अपनेे रुपये डाल दिए।
नजीब के विरोध करने पर लोगों ने जिद कर उससे रुपये लिफाफे में डलवा दिए। जब पीड़ित ने गाड़ी में जाने मना किया तो आरोपियों ने उसेे लिफाफा देेकर उतार दिया। नजीब ने लिफाफा खोलकर देेखा तो उसमें रद्दी थी। पीड़ित का कहना है कि शिकायत के बावजूद उसे एफआईआर की कॉपी नहीं दी गई है।