फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 वर्षीय युवती ने सुसाइड से पहले लिखा: जिंदगी दर्दभरी है, इसलिए मैं आत्महत्या कर रही हूं’

Sat, 27 Aug 2016 02:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
सेक्टर-15 में एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती ने सुसाइड नोट में किसी पर भी कार्रवाई न करने की पुलिस से गुजारिश की है। इतना ही नहीं उसने पिता से माफी मांगते हुए लिखा है, ‘जिंदगी दर्दभरी है। इसलिए मैं आत्महत्या कर रही हूं।’ 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, युवती की पहचान प्रियदर्शिनी एम (22) पुत्री नागराज निवासी तमिलनाडु के रूप में हुई है। वह सहेली संगीता के साथ सेक्टर-15 के सी-ब्लाक में रहती थी। एमटेक करने के बाद सेक्टर-16 की एक कंपनी में इंटर्नशिप कर रही थी।

बुधवार शाम को वह ऑफिस से जल्दी आ गई थी। इसके बाद उसने पंखे में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। जिस रस्सी से उसने पंखे से फांसी लगाई वह टूट गई। शाम 7 बजे संगीता कमरे पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन


खिड़की से देखा तो वह फर्श पर पड़ी थी। संगीता ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सुसाइड नोट में उसने अपनी जद्दोजहद और संघर्ष भरी जिंदगी से परेशान होने की बात लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें