फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोयटा कोरोला कार में मिली 18 लाख की नई करेंसी, 16 हजार के पुराने नोट भी बरामद

Sun, 18 Dec 2016 04:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सार

कार से 18 लाख के नए नोट बरामद : हिसार हरियाणा समेत अन्य संस्करणों के ध्यानार्थ 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-58 कोतवाली क्षेत्र के बिशनपुरा गांव के पास एक एटीएम और आयकर विभाग के अफसरों ने टोयटा कोरोला कार से 18 लाख नई करेंसी और 16 हजार के पुराने नोट बरामद किए हैं। नोट की यह खेप यूपी से हरियाणा के लिए ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन


आयकर अफसरों के मुताबिक विनय कुमार, महेंद्र कुमार और प्रवीण कुमार हिसार हरियाणा के रहने वाले हैं। उनके पास से कोरोला कार में यह रकम मिली है। नोट की सूचना एटीएस के अफसरों ने दी थी।
विज्ञापन

आयकर विभाग ने जब्‍त किए रुपये

- फोटो : income tax
तीनों युवकों से आयकर अफसर सेक्टर-58 थाने ले जाकर पूछताछ कर रहे थे। हालांकि कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि आयकर विभाग की ओर से युवकों से रुपये के बारे में पूछताछ चल रही है।

यदि वह रुपये की सही जानकारी दे देंगे तो रिपोर्ट दर्ज नहीं होगी। हालांकि रुपये आयकर अफसरों ने जब्त कर लिए हैं। पूछताछ के बाद ही रुपयों का क्या करना है निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें