फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए ने दबिश देकर गौतस्करों के चंगुल से छुड़ाई 18 गाय

Thu, 10 Nov 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटर में गायों को भरकर तिजारा रोड से वध के लिए राजस्थान ले जा रहे गौतस्करों के चंगुल से सीआईए के जवानों ने दबिश देकर 18 गायों को बरामद किया है। दम घुटने से एक गाय की मौत हो गई थी। सभी गौतस्कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने इस कैंटर को अपने कब्जे में लेकर चार गौतस्करों के खिलाफ गौवध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गौतस्करों के चंगुल से बदामद की गई सभी गायों को तिजारा रोड पर स्थित मेवात क्षेत्र गौशाला में भेज दिया है।

सीआइए इंचार्ज रतनलाल को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कैंटर आरजे-14-जेई-6423 में कुछ गौतस्कर गायों को भरकर तिजारा रोड की तरफ से वध के लिए राजस्थान ले जा रहे हैं। मौके पर दबिश दी जाए तो इन गौतस्करों को दबोचने के साथ-साथ गायों को इनके चंगुल से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन


सीआईए इंचार्ज रतनलाल ने तुरंत ही सब इंसपैक्टर बशीर अहमद, एएसआई महमूद, एएसआई धनसिंह, एएसआई टेकसिंह, सिपाही भरतपाल की टीम बनाई और झिर रोड पर धोबी घाट के पास नाका लगाने के आदेश दिए।

जैसे ही कैंटर के चालक ने पुलिस का नाका देखा वे गाड़ी को छोड़कर अधेंरे का फायदा उठाकर अरावली पहाड़ों में चढ़ गए। हालांकि पुलिस के जवानों ने उनका पीछा भी किया। लेकिन वे भागने में सफल हो गए।

गायों से भरे कैं टर को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर गायों को गौशाला में पहुंचा दिया। पुलिस ने इस मामले में शहरुन, साजिद निवासिया मिर्जापुर, अरशद निवासी आंधाकी, अंसानी निवासी बीवां के खिलाफ गौवध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

तिजारा रोड से कैंटरा में से गौतस्करों के चंगुल से 18 गाय बरामद की हैं। इनमें से एक का दम घुटने से मौत हो गई। चार गौतस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इनको शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -रतनलाल,इंचार्ज सीआइए, फिरोजपुर झिरका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें