फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरियल रेपिस्ट ने 8 लड़कियों को बनाया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के अमर कॉलोनी में 16 वर्ष किशोर बच्चियों से दुष्कर्म कर रहा था। कई वर्षों से चकमा दे रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। वह सात मासूमों से दुष्कर्म व एक से छेड़छाड़ व रेप की कोशिश कर चुका था।
विज्ञापन


विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) दीपक मिश्रा ने आरोपी के पकड़े जाने की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी 24 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे गढ़ी निवासी दस वर्षीय बच्ची को दयानंद कॉलोनी स्थित चार मंजिला मकान की छत पर ले गया।

यहां उसने दुष्कर्म के बाद मासूम का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। आरोपी का चेहरा सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया था। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीने की है लत

जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते को आरोपी के बारे में सूचना मिली। जिले के अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद अली की देखरेख में पुलिस टीम ने इसे पकड़ लिया।

दक्षिण-पूर्व जिले के उपायुक्त मंदीप सिंह रंघावा ने बताया कि  आरोपी को जुवेनाइल बोर्ड में पेश करके बाल सुधार गृह भेजा गया है। आरोपी ने उन सभी जगहों की पहचान करवाई है जहां दुष्कर्म किया था। हालांकि, पुलिस ने दुष्कर्म के दो व प्रयास का एक मामला दर्ज किया है। बाकी परिवारों ने पुलिस में शिकायत नहीं की है।

आरोपी शराब के नशे में वारदात अंजाम देता था। किशोर के पिता है नहीं और मां छोड़कर चली गई जिससे यह दादी के पास रहता है। इसे इलाज के लिए नशा मुक्ति केंद्र भी भेजा गया था। दीवाली पर ही यह बाहर आया था। इसके बाद ही 24 अक्तूबर को बच्ची को निशाना बनाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें