दिल्ली के रोहिणी इलाके में पारिवारिक कलह की वजह से 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने पिता की कृपाण घोंपकर हत्या कर दी। आरोपी छात्र पिता के शराब पीने की आदत की वजह परेशान था।
पुलिस ने वारदात के कुछ देर बाद आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को बाल न्यायालय में पेश किया जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार बाबू सिंह (42) सपरिवार रोहिणी सेक्टर 16 की सरदार कालोनी में रहता था। परिवार में पत्नी और एक बेटा और एक बेटी है। बाबू सिंह पेशे से ऑटो चालक था और शराब पीने का आदी था।
शराब पीने के बाद वह अक्सर अपनी पत्नी की पिटाई करता था। शराब के नशे में अक्सर लोगों को गाली देता था। जिसकी वजह से परिवार वाले काफी परेशान थे।