फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो स्टेट की दुकान पर नंबर देकर हुई थी दोस्ती, आरोपी ने लड़की को होटल बुलाकर किया गैंगरेप

Fri, 14 Apr 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
phonig friend
विज्ञापन
अनजान युवक से फोन पर दोस्ती और बात करना कक्षा 12 की छात्रा को महंगा पड़ा। युवक ने घर वालों से शिकायत करने की धमकी दे किशोरी को मिलने के लिए मजबूर किया। एक होटल में ले जा किशोरी को पहले खुद हवस का शिकार बनाया फिर दो और दोस्तों को बुला लिया। इनमें से एक ने किशोरी से दुष्कर्म किया, जबकि तीसरा साथी तीनों को ऐसा करने से रोकता रहा।
विज्ञापन

 
बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी के मुताबिक वह 7 अप्रैल को मां के साथ बैंक गई थी। बैंक में लगाने के लिए आधार कार्ड की फोटोकापी की जरूरत पड़ी। वह बैंक के बाहर स्थित फोटोस्टेट की दुकान पर पहुंची। वहां एक युवक उसे देखकर मुस्कुराया, युवक ने एक पर्ची पर अपना फोन नंबर लिख कर उसे दिया। 

घर आने के बाद छात्रा ने उस नंबर पर बात की, युवक ने अपना नाम विक्की डागर बताया। इसके बाद युवक छात्रा को शादी करने का झांसा दे उससे चिकनी-चुपड़ी बातें करने लगा। 12 अप्रैल की सुबह विक्की ने छात्रा को फोन किया और मिलने के लिए बोला। साथ ही धमकी दी कि अगर वह मिलने नहीं आएगी तो उसके मम्मी पापा को फोन कर सारी बात बता देगा।
विज्ञापन


 इससे डरी हुई छात्रा छोटे भाई को स्कूल छोडने के बहाने घर से निकली थी। लौटते समय रास्ते में विक्की मिल गया और उसे बाइक पर बैठाकर राजमार्ग स्थित एक होटल पर ले गया। होटल के एक कमरे में ले जाकर विक्की ने छात्रा से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने फोन कर दोस्तों को बुला लिया। 
विज्ञापन

होटल में छात्रा के साथ किया गैंगरेप

gangrape
पहले एक दोस्त आया उसने भी दुष्कर्म किया, इसके बाद एक और दोस्त आया उसे देखकर छात्रा ने शोर मचा दिया, विक्की के तीसरे दोस्त ने छात्रा का साथ दिया और विक्की से उसे घर छोड़कर आने को कहने लगा। इस दौरान मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई, माजरा समझ में आने पर लोगों ने विक्की डागर को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसके दोस्त फरार हो गए। 

एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि मामले की जांच एसीपी क्राइम अगेंस्ट वीमेन पूजा डाबला कर रही हैं जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें