फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 वर्षीय लड़के ने किया 4 साल की बच्ची से रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के नरेला इलाके में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची घटना के समय आरोपी 12 वर्षीय नाबालिग के घर में टीवी देखने गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपी नाबालिग को पकड़कर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस के अनुसार चार साल की बच्ची परिजनों के साथ नरेला इलाके में रहती है।

बुधवार रात बच्ची पड़ोस के घर में टीवी देखने गई थी। बताया जा रहा है कि उस समय घर में 12 साल का नाबालिग अकेले था।
विज्ञापन

टीवी देखने के दौरान किया दुष्कर्म

नाबालिग ने टीवी देखने के दौरान बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और मां को सारी बातें बताई। बच्ची के परिजनों ने इसकी शिकायत नरेला थाने में की।

पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया।

नरेला थाना पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को नाबालिग को बाल न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें