फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी के साथ अवैध संबंध का था शक, पार्टी में छात्र को घर बुलाकर पड़ोसी ने 40 बार मारा चाकू

Sun, 02 Jul 2017 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मृतक छात्र की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के भजनपुरा इलाके में अवैध संबंधों के चलते पड़ोसी ने नाबालिग भतीजे के साथ मिलकर 11वीं कक्षा के छात्र की हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद शानू सैफी (23) के रूप में हुई है। शानू के शरीर पर चाकू के करीब 35 से 40 घाव मिले हैं। 
वारदात के बाद पुलिस ने हत्या व सक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज कर आरोपी पड़ोसी व उसके नाबालिग भतीजे को पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान विनोद कुमार (38) के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक, शानू के विनोद की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। इसी का बदला लेने के लिए विनोद ने बहाने से अपने घर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू व खून से सने कपड़े बरामद कर लिये हैं।  
    

 
विज्ञापन

2 of 6
murder
पुलिस के मुताबिक, शानू परिवार के साथ बी 14/12 गली नंबर-9, सुभाष मोहल्ला में रहता था। इसके परिवार में पिता मो. उस्मान सैफी, मां उस्माना और एक छोटी बहन हैं। शानू इसी साल दसवीं पास करके 11वीं कक्षा में आया था। शानू के परिजनों के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे एक दोस्त ने फोन कर उसे बर्थडे पार्टी में आने के लिए कहा था। शानू मां से खाना न बनाने की बात कर अपने नाबालिग दोस्त व विनोद के भतीजे के घर पहुंचा। आरोप है कि पहुंचते ही हल्की नोंकझोंक के बाद विनोद ने 17 साल के भतीजे के साथ मिलकर शानू पर चाकू से हमला कर दिया।     
विज्ञापन

3 of 6
murder
आरोपियों ने ताबड़तोड़ 35 से 40 वार शानरू पर कर दिए। शोर-शराबे की आवाज सुनकर जब पड़ोसियों ने पूछताछ की तो विनोद की बुजुर्ग मां ने फेल होने पर भतीजे की पिटाई करने का बहाना बना दिया। इधर हत्या के बाद आरोपी कमरे का ताला लगाकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने जब नाली में बहता खून देखा तो 10.10 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर शानू का शव गद्दे में लिपटा हुआ देखा। हालांकि पुलिस शव पर 25 घाव का दावा कर रही है। शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।  
 

4 of 6
crime news
हत्या की घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने शनिवार को विनोद व उसके भतीजे को अलीगढ़ से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान विनोद ने बताया कि उसे 20-25 दिन पूर्व पता चला था कि शानू व उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध हैं। 

इसका पता चलते ही विनोद ने शानू की हत्या करने की योजना बना ली। घटना वाले दिन आरोपी ने बहाने से शानू को घर बुलवा लिया। बाद में चाचा भतीजे ने मिलकर शानू को मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन

5 of 6
crime news
पुलिस की मानें तो आरोपियों ने शानू के सिर पर किसी भारी वस्तु से भी हमला किया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो विनोद ने जिस कमरे में शानू की हत्या की थी, उस कमरे का हाल देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। शानू ने जान बचाने के लिए खूब संघर्ष किया था, लेकिन आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ाकर उसे मौत के घाट उतारा। कमरे की दीवारों और फर्श पर चारों ओर खून फैला हुआ था। विनोद की बूढ़ी मां ने कमरे को पानी से धोने का प्रयास किया, खून जब बहकर नाली में पहुंचा तो लोगों को हत्या की जानकारी हुई। बाद में लोगों ने पुलिस को सूचना दी।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो - फोटो : demo pic
भले ही विनोद व पुलिस अवैध संबंधों को शानू की हत्या की वजह बता रहा हो, लेकिन परिजन अवैध संबंधों को हत्या की वजह मानने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि किसी और वजह से शानू की हत्या की गई। पुलिस हत्या की वजह नहीं बता रही है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल था। उत्तर-पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुलिस बल को तैनात किया हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। डॉ.अजीत कुमार सिंगला, पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्वी जिला) ने बताया कि अवैध संबंध के कारण विनोद ने अपने नाबालिग भतीजे के साथ मिलकर शानू की हत्या की, विनोद को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं उसके भतीजे को हिरासत में ले लिया गया है।      
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें