फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीबी रोड के खौफनाक कोठे से 11 लड़कियां बाहर निकलीं

Sat, 08 Feb 2014 02:01 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कमला मार्केट पुलिस ने जीबी रोड स्थित कोठे से नाबालिग समेत ग्यारह युवतियों को मुक्त कराया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर कोठा मालकिन को गिरफ्तार कर लिया है। दलालों ने इनको दिल्ली में अच्छी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर कोठे पर बेच दिया था।

यह भी पढ़ें: विदेश से बुलाकर कराती थीं वेश्यावृत्ति

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को कोठा संख्या 64 की तीसरी मंजिल पर युवतियों से जबरदस्ती देह व्यापार करवाने की शिकायत मिली थी।

छुड़ाई गई युवतियां में दो नेपाल, पांच कर्नाटक, तीन आंध्र प्रदेश और एक नाबालिग महाराष्ट्र की रहने वाली है। लगभग सभी को उनके घरों से नौकरी का झांसा देकर लाया गया था।

हालांकि अब ये कहां जांएगी अभी पुलिस इस पर खुलकर कुछ नहीं कह रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें