फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी के गहने और लक्ष्मी नारायण की दान पेटिका चोरी

Sat, 08 Feb 2014 01:27 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तम नगर स्थित वैष्णो देवी मंदिर से लाखों के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। उधर नोएडा सेक्टर-56 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के दो दानपात्रों को चोर ले उड़े।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर एक युवक पुजारी ललित मोहन से मंदिर का दरवाजा खोलने का जिद करने लगा। पुजारी दरवाजा खोलकर अन्य काम करने लगे।

कुछ देर बाद वह मंदिर पहुंचे तो मूर्ति से कीमती मुकुट और अन्य जेवरात गायब थे। साथ ही चोर ने दान पेटी पर भी हाथ साफ कर दिया। पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें: SBI से 22 लाख उड़ा चोर हुए रफूचक्कर

जबकि बृहस्पतिवार सुबह जब लोगों ने देखा कि सेक्टर-56 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में लगे दानपात्र गायब हैं, तो इसकी सूचना मंदिर के पुजारी को दी गई। पुजारी इस समय नोएडा से बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने फोन पर घटना की सूचना थाना सेक्टर-58 पुलिस को दी। पुलिस ने अशोक त्यागी की शिकायत पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू करने का दावा किया है।

पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में घूमने वाले नशेड़ियों ने घटना को अंजाम दिया है। इन दिनों शहर में लूटपाट की ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: रहस्य! आखिर कैसे चोरी हो गए 1200 GPS?

ये नशेड़ी अकेले नहीं बल्कि तीन चार के गुट में घूमते हैं और मौका पाते ही अपना हाथ साफ कर जाते हैं। सर्दियों में ये गुट ज्यादा ही सक्रिय होते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें