फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली से 100 मीटर दूर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

Tue, 03 May 2016 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बादलपुर कोतवाली से महज 100 मीटर की दूरी पर सोमवार दिनदहाड़े दो हमलावरों ने बाइक सवार प्रॉपर्टी डीलर श्याम कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। गले और सीने में चार गोली लगने से श्याम की मौके पर ही मौत हो गई। छह लाख की देनदारी के विवाद में दो लोगों को हत्या आरोपी बनाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बाबरपुर (दिल्ली) निवासी श्याम सोमवार को क्षेत्र में किसी काम से आया था। शाम करीब 4 बजे बाइक से दादरी होते हुए दिल्ली जा रहा था। बादलपुर कोतवाली के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

इसके बाद हमलावर गाजियाबाद की तरफ भाग गए। पुलिस ने श्याम को अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्याम के चचेरे भाई जयप्रकाश ने बाबरपुर निवासी सानू और नौशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि दोनों पर श्याम के छह लाख की देनदारी थी। दोनों रुपये देने में आनाकानी कर रहे थे।
विज्ञापन


फोन से मिली रिकॉर्डिंग की भी जांच
पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे के आसपास की कॉल के दौरान हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग मिली है। इसमें श्याम ने किसी से होटल में कमरा बुक कराने को कहा गया है। साथ ही उसने लड़की लेकर पहुंचने की बात भी कही।

प्रॉपर्टी विवाद में छह लाख की देनदारी में हत्या हुई है। दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। फोन में मिली रिकॉर्डिंग के दृष्टि से भी जांच हो रही है। - राकेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें