पूजा थोड़े से रुपये निकालकर चुपचाप अपने घर आ गई। घर जाकर रुपये गिने तो वह 27 लाख रुपये थे। पूजा ने अपने भाइयों को 22 लाख रुपये का फ्लैट दिलवा दिया। बाकी रुपयों से उसने गहने बनवा लिए। इस तरह वह धीरे-धीरे रुपये निकालने लगी। इधर पुष्पा का किराया आता था।
वह खर्च करने के बाद बचे हुए रुपयों को बिना देखे कनस्तर में डाल देती थी। 29 जून को पुष्पा ने देखा तो उसका कनस्तर खाली था। उसमें एक भी रुपये नहीं थे। पीड़िता ने पुलिस को मामले की शिकायत की। पुलिस ने शक के आधार पर पूजा से पूछताछ की तो वह टूट गई।
पुलिस ने पूजा, उसके भाई अमित व वरुण उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से कुल 29 लाख रुपये और जेवरात बरामद किए गए हैं।